छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार जिला जेल की चारदीवारी को फांद कर दिनदहाड़े चार कैदी फरार हो गए हैं। चारों कैदी युवा अवस्था के बताए जा रहे हैं और बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के मामले में इन्हें आरोपी बनाया गया है। अलग-अलग थाना क्षेत्र से यह चारों आरोपी जेल दाखिल कराए गए थे।
इस घटनाक्रम की खबर फैलते ही जेल प्रबंधन व जिला प्रशासन सहित पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया है। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक जिला जेल कोरबा में आज दोपहर 3 से 4 बजे के मध्य यह घटना घटित की गई। बताया जा रहा है कि कैदी चंद्रशेखर राठिया, दशरथ सिदार, राज कंवर और सरना भीकू को जेल दाखिल कराया गया था। इन चारों कैदियों ने जेल से भागने की योजना तैयार की।
